HNN/ सराहां
जिला सिरमौर में इन दिनों लोग तेंदुए की दहशत से सहम गए हैं। जिला के कई क्षेत्रों में तेंदुआ पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा है। अब जिला में तेंदुए ने खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां व्यक्ति का उपचार करवाया गया।
वही तेंदुए के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। ग्रामीण वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर पिंजरे में कैद करने की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें इस के आतंक से निजात मिल सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला नारंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमेंजी का है। यहां धारघाट गांव निवासी श्रीकांत शर्मा घर से खेतों की तरफ निकला था कि तभी खेतों में काम करते वक्त उस पर तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तेंदुए के हमला किए जाने से श्रीकांत ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जिसके बाद तेंदुआ भी वहां से भाग गया। लिहाजा ग्रामीणों और परिजनों की सहायता से श्रीकांत को उपचार हेतु नारंग अस्पताल लाया गया। तेंदुए के हमले से व्यक्ति की दोनों बाजुओं, हाथ और पांव में गहरे जख्म हो गए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group