लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जय जवान जय किसान राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत मनाया किसान दिवस आयोजित

PRIYANKA THAKUR | 23 दिसंबर 2021 at 4:59 pm

HNN / नाहन

कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर स्थित धौलाकुआं में वीरवार को जय जवान जय किसान राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत उन्नत खेती उन्नत किसान विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पातलियों गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के प्रसार उपनिदेशक डॉ एके सिंह ने पोषण व लिंग आधारित कृषि पर सीधे व प्रत्यक्ष प्रभाव के बारे में जानकारी दी। केंद्र प्रभारी डॉ. सुखदेव सिंह पलियाल ने उन्नत कृषि उन्नत किसान विषय पर विस्तार से चर्चा की।

उपस्थित 80 किसानों को मिट्टी परीक्षण से संतुलित खादों के प्रयोग से मृदा स्वस्थ व गुणवत्ता युक्त कृषि उत्पाद से लेकर प्राकृतिक खेती, खेती से आमदनी को दोगुना करना व खेती में आत्मनिर्भरता हेतु स्वस्थ व उपयोगी कृषि क्रियाएं अपनाने की सलाह दी। गृह वैज्ञानिक संगीता अत्री ने परिवार पोषण और स्वास्थ्य के लिए उपयोगी अभ्यास व रसोई में विभिन्न पाक प्रयोगों की जानकारी दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मौसम वैज्ञानिक डॉ भीम पारीक ने कृषि में मौसम की महत्व पर चर्चा करके किसानों को मौसम के कारण कृषि में होने वाले नुक्सान को कम करने हेतु अवगत कराया व मौसम की जानकारी के लिए विभिन्न मोबाइल ऐपस को सामने ही एंड्राइड फोन पर डाउनलोड करवा कर प्रयोग करने की जानकारी दी । कार्यक्रम में पंचायत प्रधान सज्जन, उपप्रधान दिलबाग सिंह व वार्ड सदस्य मोहन सिंह सहोता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]