Loading...

कांगड़ा के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बाजी मारी

By NEHA Published: 5 Oct 2024, 11:30 AM | Updated: 5 Oct 2024, 11:30 AM 1 min read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-11 और अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-13 लड़कों के एकल मुकाबले में राजवीर सिंह राणा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि तक्ष महाजन दूसरे और तन्मय आर्या तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा, अंडर-13 लड़कों के युगल मुकाबले में राजवीर सिंह राणा और तन्मय आर्या की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया।

कांगड़ा के अन्य खिलाड़ियों ने भी अपना जलवा दिखाया। अंडर-11 लड़कों के एकल मुकाबले में आरिव महाजन दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आरिव महाजन और दर्श चौरसिया की जोड़ी ने अंडर-11 लड़कों के युगल मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-11 लड़कियों के एकल मुकाबले में आराध्या चौधरी दूसरे स्थान पर रही, जबकि आराध्या चौधरी और निहारिका चौधरी की जोड़ी ने अंडर-11 लड़कियों के युगल मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया।

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत का नतीजा है यह सफलता। संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और भविष्य में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपना नाम चमकाने की कामना की। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ जल्द ही इन विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तर पर सम्मानित करेगा।