लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एसआईयू टीम ने गाड़ी से पकड़ी 25 पेटी चंडीगढ़ अंग्रेजी शराब, दो धरे

SAPNA THAKUR | 30 जनवरी 2022 at 2:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर की एसआईयू टीम ने शराब का अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं पर कार्यवाही तेज कर दी है। बता दें कि एसआईयू ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। दोनों व्यक्तियों के पास से पुलिस ने 25 पेटी चंडीगढ़ अंग्रेजी शराब की बरामद की है। शनिवार देर रात को की गई पुलिस की इस कार्यवाही से शराब माफियाओं में भी हड़कंप मच गया है।

बता दें कि जिला पुलिस की एक टीम नाकाबंदी के दौरान गाँव खंसरा के समीप मौजूद थी। इस दौरान मंडी की तरफ जा रही एक ऑल्टो कार को पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी के लिए रुकवाया। गाड़ी में 2 व्यक्ति सवार थे जिन से पुलिस ने पूछताछ की तो वह घबरा गए। शक के आधार पर पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 25 पेटियां चंडीगढ़ अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डीएसपी अनिल ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी से बिना परमिट की 25 पेटियां चंडीगढ़ अंग्रेजी शराब की बरामद हुई है। बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भराड़ी में हिमाचल आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]