लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एम्स चारदीवारी निर्माण से प्रभावित लोगों के लिए होगा परिधीय सड़क का निर्माण- पंकज राय

SAPNA THAKUR | 30 जनवरी 2022 at 2:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

निर्माणाधीन एम्स बिलासपुर की चारदीवारी के निर्माण से राजपुरा तथा नोआ गांव के लोगों के रास्ते प्रभावित होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा उठाए गई शिकायत के बारे में उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, एम्स प्रबंधन व निर्माण कर रही कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा एक संयुक्त निरीक्षण किया गया।

उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि एम्स के साथ लग रहे गांव के लोगों के रास्तों के प्रभावित होने से सम्बन्धित शिकायत को मौके पर निपटाने के लिए निदेशक एवं उप निदेशक एम्स, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर तथा एचएससीसी कम्पनी के प्रतिनिधि, स्थानीय पंचायत के प्रधान व प्रतिनिधि तथा प्रभावित लोगों के मध्य बातचीत की गई तथा समस्या का समाधान निकाला गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त ने बताया कि उक्त गांव के लोगों को रास्ता देने के लिए अलग से एक परिधीय सड़क का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है जिससे क्षेत्र के लोगों की रास्ते प्रभावित होने की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार उक्त मामले को निपटाने के लिए प्रभावित लोगों से मौके पर जाकर बातचीत की गई।

उन्होंने बताया कि परिधीय सड़क के निर्माण से गांव के लोगों की समस्या का समाधान होगा तथा एम्स की चारदीवारी के निर्माण का कार्य भी र्निविघ्न पूर्ण होगा। इस दौरान कार्यकारी निदेशक एम्स डॉ. वीर सिंह नेगी, उप चिकित्सा अधिक्षक एम्स डॉ. संजय विक्रांत, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, तहसीलदार सदर हरि सिंह यादव तथा एचएससीसी कम्पनी के प्रतिनिधि, स्थानीय पंचायत के प्रधान व प्रतिनिधि सहित प्रभावित लोग भी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]