लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आज का राशिफल : जानें किस राशि को मिलेगा बिजनेस में मुनाफा , कौन रहेगा मानसिक उलझनों में और किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आज जानें क्या कहती हैं सभी राशियों की किस्मत, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में क्या रहेगा खास

मेष राशि (Aries)
बिजनेस और करियर: आज का दिन आपके लिए कामकाज में सकारात्मक परिणाम लाने वाला रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। वर्कस्पेस पर आपके कार्य की सराहना होगी। बिजनेसमैन को नेटवर्किंग के जरिए नए अवसर मिल सकते हैं।
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन: मैरिड लाइफ में खुशियां बरस सकती हैं। अविवाहितों के विवाह की बातें चल सकती हैं। भाई-बहन के साथ लंबे समय बाद मिलकर अच्छा समय बिताएंगे।
सेहत: फीवर और सिर दर्द से परेशानी हो सकती है। आराम करें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
उपाय: हनुमान मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।

वृषभ राशि (Taurus)
बिजनेस और करियर: आत्मविश्वास के साथ कार्यस्थल पर काम करें। बिजनेस में बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। मार्केट से समय-समय पर फीडबैक लेते रहें।
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन: परिवार में बदलाव देख सकते हैं। पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। संतान की शिक्षा में सुधार आने से खुशी मिलेगी।
सेहत: लंबे समय से चल रही बीमारी में राहत मिल सकती है। खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और केले का पौधा लगाएं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मिथुन राशि (Gemini)
बिजनेस और करियर: व्यवसाय में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है।
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन: जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों के साथ संबंधों में सुधार आएगा।
सेहत: योग और मेडिटेशन से स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
उपाय: दुर्गा सप्तशती के कवच का पाठ करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer)
बिजनेस और करियर: कार्यस्थल पर ध्यान दें। केयरलेस एटिट्यूड से नुकसान हो सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं।
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन: वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे के कारण तनाव हो सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।
सेहत: एसिडिटी और गैस्ट्रिक की समस्या से परेशान रह सकते हैं।
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और शहद अर्पित करें।

सिंह राशि (Leo)
बिजनेस और करियर: बिजनेस में प्रॉफिट हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग हो सकती है।
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन: पुराने रिश्तों में दरार आ सकती है। जिद्दी स्वभाव को काबू में रखें।
सेहत: मॉर्निंग वॉक और योग से मानसिक शांति मिलेगी।
उपाय: सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि (Virgo)
बिजनेस और करियर: बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन: घर में सुख-शांति बनी रहेगी। पार्टनर के साथ कुछ समय बिताएं।
सेहत: पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और तुलसी के पौधे में जल दें।

तुला राशि (Libra)
बिजनेस और करियर: रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में प्रॉफिट की संभावना है।
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन: पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
सेहत: सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। गर्म पेय पदार्थ पिएं।
उपाय: मां लक्ष्मी के चित्र के सामने घी का दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
बिजनेस और करियर: व्यवसाय में बड़ी डील करने से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन: पार्टनर के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं। धैर्य बनाए रखें।
सेहत: वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है।
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)
बिजनेस और करियर: बिजनेस में तेजी आने से मन खुश रहेगा। नए क्लाइंट्स से बात करें।
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। बातचीत से हल निकालें।
सेहत: नींद की कमी से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। समय पर सोएं।
उपाय: पीले फूलों के साथ विष्णु मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

मकर राशि (Capricorn)
बिजनेस और करियर: पुराने क्लाइंट्स से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन: लाइफ पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। धैर्य बनाए रखें।
सेहत: पुराने दर्द से राहत मिलेगी। नियमित व्यायाम करें।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)
बिजनेस और करियर: नए बिजनेस प्रस्तावों पर ध्यान दें। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन: परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
सेहत: थकान और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। आराम करें।
उपाय: शनिवार को काले तिल और उड़द का दान करें।

मीन राशि (Pisces)
बिजनेस और करियर: निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन: पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। शांति से बातचीत करें।
सेहत: दांतों की समस्या से परेशान रह सकते हैं। डॉक्टर से सलाह लें।
उपाय: केले का पेड़ लगाएं और जल अर्पित करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]