लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आज का राशिफल/आज मिल सकते हैं किस्मत के बड़े संकेत, जानिए किस राशि पर रहेगा सितारों का साथ

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 10 अप्रैल 2025 at 6:45 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शुभ योगों की मौजूदगी से बढ़ेगा दिन का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि (Aries)

आज पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों और स्टूडेंट्स को लव अफेयर से दूरी बनानी चाहिए। सोशल मीडिया से जुड़े व्यापारियों के लिए अपने प्रोडक्ट की ब्रांडिंग फायदेमंद रहेगी। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। घर के सदस्य आपके कार्यों में पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी से कोई कीमती उपहार मिल सकता है। ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे और अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। बहन की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। फ्रीलांसिंग करने वालों को अच्छे मौके मिल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

घर और जमीन से जुड़े अटके मामले सुलझ सकते हैं। संतान की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें। यदि नया मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का विचार कर रहे हैं तो फिलहाल रुकना बेहतर होगा। व्यापार में निवेश से नुकसान की संभावना है इसलिए सतर्क रहें। उधारी से बचें अन्यथा पैसा अटक सकता है। ऑफिस में कोई आपकी बुराई कर सकता है या जरूरी कागजात गुम हो सकते हैं। काम में देरी से बचें अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में भावनाओं की कद्र करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मिथुन राशि (Gemini)

आज आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में आपके प्रोडक्ट की प्रशंसा होगी और मुनाफा भी बढ़ेगा। रेंटल सर्विस से जुड़े लोगों को बड़ा सौदा मिल सकता है। खेलकूद से जुड़े लोगों की तबीयत बिगड़ सकती है, सतर्क रहें। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है। ऑफिस में आपकी बातचीत की कला फायदेमंद साबित होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। कार्यस्थल का माहौल आपके पक्ष में रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज नैतिकता को महत्व देने की जरूरत है। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मेहनत से समाधान मिलेगा। व्यापार से जुड़े कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में दोस्त आपके काम में मददगार साबित होंगे। माता-पिता बच्चों को नई चीजें सिखाने के लिए प्रेरित करेंगे। पार्टनर के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत ठीक रहेगी और एनर्जी बनी रहेगी। निजी समस्याओं के साथ सामाजिक कार्यों में भी भाग लें।

सिंह राशि (Leo)

आज विवेक और जोश दोनों में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में नई पोस्ट और जिम्मेदारी मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के किसी सदस्य के साथ धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। लाइफ पार्टनर की किसी बात में पूरा साथ देंगे। व्यापार में आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और मुनाफा भी मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कानूनी नियमों और प्रक्रियाओं को समझने की कोशिश करें। निवेश करने से पहले सभी दस्तावेजों की जांच करें। समाज में छवि को लेकर सतर्क रहें। परिवार के किसी सदस्य से संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए बोलचाल में नरमी रखें। लव पार्टनर से तकरार हो सकती है, मीठे शब्दों से स्थिति संभालें। ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती है। प्रतियोगी छात्रों को मेहनत और अनुशासन से सफलता मिलेगी।

तुला राशि (Libra)

लव और वैवाहिक जीवन में इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। छात्रों को सफलता के लिए मेहनत करनी होगी। पुराना विवाद सुलझ सकता है और मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में भावनात्मक मुद्दों के चलते तनाव हो सकता है। कठिन कार्यों को भी आसानी से कर पाएंगे। वाहन खरीदने की संभावनाएं बन रही हैं। सेहत को नजरअंदाज न करें। सफलता पाने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

नौकरी में परिवर्तन से लाभ हो सकता है। परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बेहतर वित्तीय योजना बनाएं। कार्यस्थल पर दिन आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। साहस बनाए रखें। व्यापारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स और संपत्ति में निवेश का रुझान रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी या लव पार्टनर के सहयोग से समस्याएं हल हो सकती हैं। कार्यस्थल पर तरक्की के कई मौके मिलेंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा। विवाह योग्य युवाओं के लिए मेलजोल बढ़ेगा। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

कार्यस्थल पर प्रोजेक्ट को लेकर गलतफहमी हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जरूरी सामान की सुरक्षा करें। परिवार में किसी की उम्मीद पर खरा उतरना मुश्किल हो सकता है। बाहरी लोगों की बातों में न आएं। व्यापारी वर्ग बिना सोचे-समझे जोखिम न लें। लव पार्टनर या जीवनसाथी की कोई बात तनाव का कारण बन सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापारियों को अचानक धन लाभ हो सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces)

मानसिक तनाव महसूस हो सकता है लेकिन कुछ क्षेत्रों में बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन की उम्मीद कर सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप या कोलैबरेशन से लाभ होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]