लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में तीसरी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं-सुरेश कश्यप

PRIYANKA THAKUR | 24 मार्च 2022 at 9:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

6 अप्रैल को मंडी में होने वाले आम आदमी पार्टी के रोड शो पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल में तीसरी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं हैं। उन्होनें कहा कि यहां पहले भी कई पार्टी आई पर विलुप्त हो गई। कश्यप ने कहा कि हिमाचल की राजनीति में भाजपा व कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता रहा हैं और आगे भी वैसे ही होगा। इसलिए आम आदमी पार्टी से हिमाचल की राजनीति में कोई असर नहीं पडने वाला हैं।

क्योकि हिमाचल में आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं हैं। इसके साथ ही सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में योजना बैठकें आयोजित कर आगामी समय के लिए कार्य योजना बना रही हैं। उन्होनें कहा कि इस कार्य योजना के तहत आगामी समय में जितने भी कार्य, रैलियां, वर्कशॉप संबधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हो रही हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में योजना बैठक हो चुकी हैं और अब मंडी में यह बैठक आयोजित की जा रही हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसमें मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम बैठक शिमला संसदीय क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। सुरेश कश्यप ने कहा कि 6 अप्रैल से भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश का महासंपर्क अभियान 7792 बूथों पर शुरू कर रहे हैं। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। उन्होनें कहा कि महासंपर्क अभियान में जितने भी बूथ हैं उनमें पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमे सभी बड़े नेता भाग लेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें