लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सुरेन्द्र ठाकुर को मिली टेबल टेनिस संघ की कमान

PRIYANKA THAKUR | 10 अक्तूबर 2021 at 12:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

जिला टेबल टेनिस संघ की बैठक ऊना मुख्यालय पर आयोजित हुईं। जिला क्रिकेट संघ के सदस्य सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान टेबल टेनिस संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा व हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ के प्रदेश महासचिव यशपाल राणा चुनाव अधिकारी रहे। नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र ठाकुर को जिला टेबल टेनिस संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजन सहोड़, धर्मेंद्र राणा, भूपेंद्र ठाकुर व राजीव कालिया को दी गई। वहीं महासचिव अजित वत्स, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सह सचिव पुनीत कौशल, मयंक शर्मा व राजन कालिया, प्रेस सचिव चंद्रमोहन चैहान, विशाल धीमान व विशाल शांडिल्य, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता हिमांशु विश्वामित्र व टेक्निकल एडवाइजर पूजा ठाकुर को नियुक्त किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संघ द्वारा जो नई जिम्मेवारी मिली है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। जिला में खिलाडियों के हुनर को तलाशने प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला ऊना में टेबल टेनिस प्रतियोगिता करवाई जाएगी। गांव-गांव में खेल का पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम खेलो इंडिया अभियान की मुहिम को तेज किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें