लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीमा कन्याल ने बीजेपी जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा की कमान सौंपने पर आलाकमान का जताया आभार

PARUL | 15 सितंबर 2023 at 5:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

भाजपा हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा की कमान मौजूदा जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल को सौंपी गई है। जिला अध्यक्षा की कमान सौंपने पर सीमा कन्याल ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व समेत प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा का आभार जताया है।

विओ -1 नाहन में मीडिया से बात करते हुए सीमा कन्याल ने कहा कि जो भरोसा संगठन ने उनके ऊपर दिखाया है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी। इस मौके पर उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत प्रदेश शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। सीमा ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा पूरी तरह से तैयार है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार का कार्यकाल बहुत अच्छा चल रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा देश के हर नागरिक का ध्यान रखा जा रहा है। अनेकों योजनाएं है जो देश हित में चलाई जा रही है उन सभी को महिला मोर्चा जनता के मध्य लेकर जाएगा। सीमा ने कहा कि जयराम ठाकुर का कार्यकाल भी जिला सिरमौर के लिए उम्दा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें