लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शराब के नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 15 नवंबर 2021 at 1:42 pm

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के नन्दपुर भटोली में शराब के नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। व्यक्ति द्वारा लड़ाई झगड़ा और बहस बाजी करने पर इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई। लिहाजा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया और सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत कार्यवाही अमल में लाई।

जानकारी अनुसार नन्दपुर भटोली में एक व्यक्ति ने शराब का सेवन किया और वह नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाने लगा। इस दौरान व्यक्ति लड़ाई झगड़ा, गाली-गलौज और बहस बाजी करने लगा। वही व्यक्ति की इन हरकतों से तंग आकर इस बाबत सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। लिहाजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी हरिपुर सुशील कुमार ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]