HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वन्य जीव प्रभाग की ओर से चलाए जा रहे अडॉप्शन प्रोग्राम के तहत राज्य पक्षी जुजुराना को एक साल के लिए गोद लिया है। इसके लिए उन्होंने अपनी आय से 13 हजार रुपए की राशि सालाना इसके खर्च के लिए देने का फैसला किया है।
विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि वे भी चिड़ियाघरों में रखे हुए वन्य जीवों को एक वर्ष के लिए गोद लें और उनकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों के क्षेत्रों में इंसानों ने हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया है, जिससे वन्य जीवों का संरक्षण जरूरी हो गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विक्रमादित्य सिंह ने यह घोषणा शिमला के पोटर हिल में राज्य स्तरीय 73वें वन्य प्राणी सप्ताह के शुभारंभ पर की। उन्होंने कहा कि पोटर हिल को ईको टूरिज्म के हिसाब से विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने हाल ही में यहां पर 5 हैक्टेयर भूमि की स्वीकृति दे दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group