लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लद्दाख सड़क हादसे में हिमाचल का जवान विजय कुमार शहीद, सीएम सुक्खू ने जताया शोक

Ankita | 20 अगस्त 2023 at 3:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

लद्दाख में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में शहीद 9 जवानों में से एक जवान हिमाचल प्रदेश का भी शामिल है। जिनकी पहचान विजय कुमार राजधानी शिमला के सुन्नी के नेहरा गांव के रूप में हुई है। बता दें विजय अपने पीछे एक डेढ़ साल व 6 साल के बेटे को छोड़ गए है। पिता के शहीद होने से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम लद्दाख के कियारी के समीप सड़क हादसे में 9 जवानों की मौत हुई व एक घायल हुआ। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास केरी की तरफ बढ़ रहे थे इस दौरान ये हादसा पेश आया। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई है। बता दें कि लेह हादसे में सबसे अधिक हरियाणा के चार जवान शहीद हुए है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पंजाब, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और पंजाब के 1-1 जवान शहीद हुए है। हरियाणा के 23 साल के जवान अनिल कुमार घायल हुए है। वहीं, हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भारतीय सेना के आठ अन्य जवानों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]