लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रेणुकाजी/बघाड़ा से मानरिया सड़क पर अब चल सकेंगे छोटे वाहन

PRIYANKA THAKUR | 9 नवंबर 2021 at 11:45 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने जनता को समर्पित किया एंबुलेंस मार्ग

HNN / श्री रेणुका जी

कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के बघाड़ा से मानरिया गाँव के लिए एंबुलेंस रोड का लोकार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि, बघाड़ा से मानरिया सड़क निर्माण से प्रसिद्ध मंदिर माता मनसा देवी मंदिर के लिए धार्मिक श्रद्धालुओं को पहुँचने में सुविधा होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने कहा कि यह सड़क नाबार्ड में भी शामिल है तथा इस सड़क की डीपीआर भी स्वीकृत हो चुकी है और आने वाले समय मे इस सड़क को बस योग्य तैयार किया जाएगा। विनय कुमार ने कहा कि, इस सड़क के बनने से सैनधार क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटक स्थल माता मनसा देवी मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जायेगा।

उन्होने कहा कि वह हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान ने रेणुका भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि, बीजेपी क्षेत्र से विकास मे भेदभाव कर रही है।‌

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें