लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजगढ़ में महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन…

SAPNA THAKUR | 2 नवंबर 2021 at 3:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ राजगढ़

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा नगर पंचायत राजगढ में राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ मिलकर महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारत में चल रहे विधिक जागरूकता अभियान के तहत किया गया।

शिविर में विशेष रूप से उपस्थित न्यायाधीश व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धीरू ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर विशेष रूप से महिलाओं को कानूनी जागरूकता तथा कानून के विभिन्न पहलुओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया है। इस शिविर में महिला अधिवक्ता रुखसार, सयैद व प्रीती राणा मुख्य वक्ता के रूप से मौजूद रही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शिविर में महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों जिनमें घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, दहेज निषेध अधिनियम, पोक्सो एक्ट, महिला संरक्षण अधिनियम व महिलाओं को शोषण से बचाने हेतु अनेक जानकारियां प्रदान की गई। शिविर में उपस्थित महिलाओं द्वारा मौके पर अनेक प्रश्न व समस्याओं बारे भी वाद किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]