लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़कों और पुलों के विकास के लिए की वित्तीय सहायता की अपील

PARUL | 25 अक्तूबर 2024 at 11:36 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंटकर प्रदेश में विभिन्न सड़कों, पुलों और रज्जूमार्ग परियोजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया।उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश को उदार वित्तीय सहायता और सहयोग का आग्रह किया।


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को राज्य में चार नई सड़क परियोजनाओं के निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें आवागमन का मुख्य साधन हैं, इसलिए समग्र विकास और पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़कों को सुदृढ़ करना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।उन्होंने आग्रह किया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को प्रदेश में यथासंभव सुरंगें निर्मित करने की संभावनाओं को तलाशना चाहिए, जिससे सड़कों के रख-रखाव की लागत में कमी आएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


मुख्यमंत्री ने सोलन-परवाणू सड़क मार्ग के रिएलाइनमेंट की समीक्षा करने और दुर्घटना संभावित स्थानों को ध्यान में रखते हुए नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर विचार करने का आग्रह किया।उन्होंने शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग के शेष हिस्सों को चार लेन बनाने का भी आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें