HNN/ ऊना
जिला मुख्यालय ऊना के नजदीकी गांव चलोला में मारपीट में घायल हुए व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृतक के बेटे ने इस बाबत शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई और अब तकरीबन 20 दिन बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार वशिष्ठ शर्मा ने चलोला निवासी बीरबल शर्मा की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान 7 अक्टूबर को बीरबल शर्मा ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष ने व्यक्ति के साथ लड़ाई-झगड़ा और धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी दौरान बीरबल शर्मा अनियंत्रित होकर जमीन पर जा गिरा तथा बुरी तरह से घायल हुआ। बीरबल शर्मा को लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे पंकज कुमार ने 7 अक्टूबर को ही इस बाबत शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई।
लिहाजा 8 अक्टूबर को पुलिस ने मृतक के शव का टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया। वही अब तकरीबन 20 दिन बाद पुलिस ने कार्यवाही अमल में लाई और वशिष्ठ शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group