लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती- जय राम ठाकुर

PRIYANKA THAKUR | 9 अक्तूबर 2022 at 10:34 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चंबा में जिला भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण, विकास और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला से प्रदेश की महिलाओं के लिए नारी को नमन कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसके अन्तर्गत महिला यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराए में 50 प्रतिशत की रियायत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बस किराए में यह रियायत राजनीतिक कदम नहीं है, बल्कि नारी शक्ति को सुदृढ़ करने के हमारे संकल्प की दिशा में एक छोटा सा कदम है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, बेटी है अनमोल, महिला स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता आदि योजनाएं आरम्भ की गई हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बीमार मरीजों के परिवारों के लिए सहारा योजना वरदान साबित हो रही है, क्योंकि ऐसे परिवारों को 3000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है किसी अन्य मुख्यमंत्री ने गरीब वर्ग के लोगों के लिए ऐसी योजनाएं शुरू करने के बारे में क्यों नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली भी उपलब्ध करवा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]