महबूब आलम को अध्यक्ष तो महेंद्र सिंह को चुना गया मुख्य सलाहकार

BySAPNA THAKUR

Dec 18, 2021

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद समिति सेवा सिविल कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन नाहन यूनिट की वार्षिक बैठक बीते कल संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महबूब आलम द्वारा की गई। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

जिसमें महबूब आलम को अध्यक्ष जबकि महेंद्र सिंह को मुख्य सलाहकार चुना गया। इसके अलावा गुरचरण सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान, कमलेश कुमार पुंडीर को महासचिव, शमशेर सिंह ठाकुर को संयुक्त सचिव, मोहम्मद नासिर को वित्त सचिव, मोहनलाल चौरसिया को प्रेस सचिव चुना गया।

बैठक में महबूब आलम ने सरकार से सेवा निर्वहन कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग उठाई। साथ ही न्यू पेंशन स्कीम को बंद करने का भी आग्रह किया गया।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: