लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह 8766 मतों से जीती

SAPNA THAKUR | 2 नवंबर 2021 at 2:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह 8766 मतों से जीत गई है। प्रतिभा सिंह ने भाजपा के सेवान‍िवृत्‍त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भारी वोटो से मात दी है। बता दें कि मंडी संसदीय सीट में प्रतिभा सिंह और ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के बीच कांटे की टक्‍कर चल रही थी।

लेकिन आखरी राउंड में प्रतिभा काफी आगे निकल गईं। कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रतिभा को रामपुर और भरमौर से बड़ी लीड मिली। बता दें कि उपचुनाव में कुल 742771 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रतिभा सिंह को 365650 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी कुशाल सिंह ठाकुर को 356884 वोट मिले। इनमें से 12626 ने नोटा दबाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, जुब्‍बल-कोटखाई में कांग्रेस प्रत्‍याशी रोहित ठाकुर ने वि‍जयी बढ़त बना ली है। वह छह हजार वोटों से विजयी हुए हैं। आजाद प्रत्‍याशी चेतन बरागटा दूसरे व भाजपा प्रत्‍याशी नीलम तीसरे स्‍थान पर रही हैं। तो वहीं अर्की विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी और फतेहपुर सीट से कांग्रेस के ही भवानी सिंह पठानिया आगे चल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की जीत पक्की समझी जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]