मंडियों में अनार और जापानी फल की धमाकेदार एंट्री, मिल रहे उम्दा दाम

HNN / कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में इस बार सेब सीजन का कारोबार समय से पहले ही सिमट गया। इस बार सेब के कारोबारियों को अच्छे दाम नहीं मिले। बता दे कि जहां हर वर्ष 15 अक्टूबर तक सेब कारोबार समाप्त होता था तो वहीं इस बार 5 अक्टूबर तक सिमट गया। सेब सीजन के समाप्त होते ही मंडियों में अनार और जापानी फल ने दस्तक दे दी है।

बता दें कि भुंतर मंडी में जहां 1400 क्विंटल अनार पहुंचा तो वही जापानी फल भी 57 क्विंटल पहुंचा। शुरुआती सीजन के चलते अनार जहां 30 से 160 रुपए किलो तक बिक रहा है तो वही जापानी फल भी से 55 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। अनार और जापानी फल के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के चेहरे पर खुशी की लहर है।


Posted

in

,

by

Tags: