पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक ही गांव के दो युवकों की मौत

BySAPNA THAKUR

Dec 9, 2021

HNN/ कांगड़ा

पुलिस थाना क्षेत्र नूरपुर के अंतर्गत पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के बौड़ में एक बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में एक ही गांव के दो युवकों की मृत्यु हुई है। वहीं पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी अनुसार 30 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र अंचल सिंह तथा 25 वर्षीय कपूरदीन पुत्र शरीफदीन निवासी कुलाहन तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा बाइक (एचपी 38 डी 8648) पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के बौड़ में तेज़ रफ़्तार बाइक पेड़ से जा टकराई।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए तथा उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के ठेके पर काम करते थे। दोनों युवक छुट्टी कर घर लौट रहे थे और रास्ते में यह हादसा पेश आ गया। थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: