HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में वीरवार को दीपावली पर्व पर आगजनी की घटनाएं पेश आई है। इस दौरान कई परिवारों के आशियाने और कई गौशालाए आग की भेंट चढ़ गई है। इस अग्निकांड में लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है जबकि करोड़ों की संपत्ति को अग्निशमन विभाग की टीम ने जलने से बचा लिया है। बता दे कि दीपावली के उपलक्ष पर हिमाचल प्रदेश में लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े।
इस दौरान पटाखों व आतिशबाजी के चलते कई घर जलकर राख हो गए। बता दें कि दीपावली के दौरान आगजनी की 54 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें 83.77 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालाँकि इस दौरान दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी धिकाई और आठ करोड़ की संपति को जलने से बचा लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group