लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने आपदा राहत कोष के लिए दिए 45,71,575 रुपए

Ankita | 13 सितंबर 2023 at 11:52 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की ओर से मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह ने हिमाचल प्रदेश आपदा राहत कोष के लिए 45,71575 रुपये का अंशदान किया है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पुनीत कार्य के लिए न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान प्रदेश में आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोग इस योगदान के लिए आभारी हैं। मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण इस प्रकार के योगदान अन्य लोगों को भी एकजुटता की भावना के साथ जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित करते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें