लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

छितकुल में लापता हुए 2 और ट्रैकर्स के शव बरामद, अभी भी दो लापता

SAPNA THAKUR | 22 अक्तूबर 2021 at 3:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ किन्नौर

उत्तराखंड से किन्नौर जिले के छितकुल के लम्खागा दर्रे पर निकले 11 में से सात ट्रैकर्स की अब तक मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार को दो और ट्रैकर्स के शव बरामद किए गए हैं। बता दें कि बुधवार को आठ पर्यटकों समेत 11 लोग लापता हो गए थे। जिसके बाद सेना, आईटीबीपी और पुलिस जवानों द्वारा सर्च अभियान शुरू किया गया।

वीरवार को 5 लोगों के शव बरामद कर लिए गए साथ ही दो लोगों को रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा 4 लोग लापता थे जिन्हें ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। जवानों ने शुक्रवार को फिर से सर्च अभियान चलाया तथा दो और ट्रैकर्स के शव बरामद कर लिए गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हालाँकि अभी भी दो ट्रैकर्स लापता बताए जा रहे हैं। सेना सहित आईटीबीपी और किन्नौर पुलिस लगातार लापता चल रहे ट्रैकर्स को ढूंढने का प्रयास कर रही है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सात शवों को निकाला गया है। दो लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]