HNN / शिमला
राजधानी शिमला के रोहड़ू में एक ज्वेलरी की दुकान में सेंधमारी करने वाली महिला को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि महिला व उसका साथी राजधानी शिमला में 5 स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जब इन्होंने ज्वेलरी की दुकान में सेंधमारी की और उसके बाद 20 लाख के गहने व नकदी लेकर महिला फरार हो गई।
आखिरकार पुलिस ने महिला को 10 दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। महिला उत्तर प्रदेश में छिपी बैठी थी। उधर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस महिला को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई थी जिसमें 15 सदस्य शामिल किए गए थे। इस दौरान इस टीम के हाथ एक व्यक्ति लगा जो महिला के साथ चोरी करता था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस व्यक्ति से काफी पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं पुलिस ने सोने को खरीदने वाले तीन सुनारों को भी गिरफ्तार किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group