लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन नौटंकी-भाजपा

PRIYANKA THAKUR | 8 अक्तूबर 2021 at 1:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

यह जनता है सब जानती है, कांग्रेस का दुख पहचानती है…..

HNN / नाहन

नाहन भाजपा मंडल ने कांग्रेस द्वारा आज नाहन में किए गए प्रदर्शन को कांग्रेस की नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि नाखून काटकर शहीद होने का नाटक करना कांग्रेस की पुरानी आदत में शुमार है। कांग्रेस के पास वर्तमान में भाजपा सरकार के विरूद्ध लोगों के बीच जाने के लिए कोई भी मुद्दा नहीं है लिहाजा ऐसे विषयों पर विरोध प्रदर्शन से कांग्रेस की जग हंसाई हो रही है। यह जनता है सब जानती है और कांग्रेस का दुख पहचानती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री मनीष चौहान और तपेन्द्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का नाहन शहर और नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए योगदान शून्य है। उन्होंने कहा कि नाहन वासी जानते हैं कि किस प्रकार शहर में दशकों तक पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई थी और कांग्रेस सोई रही। क्षेत्र में सड़कों और पुलों की दशा क्या थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों से नाहन का विकास हजम नहीं हो रहा है, क्योंकि उन्हें अपने अस्तित्व की चिंता सता रही है, इसलिए इस प्रकार की नौटंकी को अपना हथियार बना रही है।

उन्होंने कहा कि बरसात के कारण न केवल शहर बल्कि संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र और सिरमौर में सड़कों को भारी नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बरसात के कम होते ही नाहन शहर की सड़कों की रिपेयर और मैंटिनेंस का कार्य काफी पहले ही शुरू हो चुका है। हमारे लोकप्रिय विधायक डा. राजीव बिन्दल नाहन शहर सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के कार्यो की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन मीडिया में प्रचार पाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस को आत्म मंथन करना चाहिए कि उनके नेताओं ने उनकी सरकारों ने दशकों तक नाहन और सिरमौर को क्यों उपेक्षित रखा, यहां की सड़कों, पुलों, स्वास्थ्य संस्थानो की सुध तब क्यों नहीं ली जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें थे। आज चारों ओर ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं जिसका श्रेय नाहन के विधायक डा. राजीव बिन्दल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जाता है।

उन्होंने कांग्रेस जनों को नसीहत दी है कि वे नाहन शहर और विधानसभा क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व और ऐतिहासिक विकास कार्यों में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करे, यूं सड़कों पर हल्ला मचाने से न तो नाहन का भला होगा और न ही नाहनवासियों का।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें