HNN/काँगड़ा
कांगड़ा के फतेहपुर में एक युवक की मजदूरी करते समय दीवार गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नीरज कुमार (22) अपने 9 साथियों के साथ एक पुराने मकान को उखाड़ रहे थे जब अचानक एक कच्ची दीवार उसके ऊपर आ गिरी।
उसके साथियों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल फतेहपुर ले गए, जहां से उसे टांडा रैफर कर दिया। हालांकि, पुलिस के अनुसार टांडा पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में मौत हो गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना फतेहपुर पुलिस थाना के अंतर्गत हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group