लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उप चुनावों के लिए कांग्रेस ने की केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां

PRIYANKA THAKUR | 14 अक्तूबर 2021 at 4:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की स्वीकृति से कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने मण्डी लोकसभा तथा फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनावों के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने जानकारी देते हुये कहा है कि हरियाणा के कांग्रेस विधायक व पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को मण्डी संसदीय क्षेत्र के लिये केन्द्रीय पर्यवेक्षक लगाया गया है जबकि महाराष्ट्र सेे पूर्व मंत्री अनीस अहमद को मण्डी संसदीय क्षेत्र के लिये सह पर्यवेक्षक लगाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

रजनीश किमटा ने कहा कि पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा को सुन्दरनगर विधान सभा क्षेत्र का केन्द्रीय पर्यवेक्षेक नियुक्त किया गया है। अर्की विधान सभा क्षेत्र के लिए विधायक चौधरी आफताब अहमद व विधायक भरत भूषण बतरा को केन्द्रीय पर्यवेक्षक लगाया है। पूर्व लोक सभा सांसद कु0 श्रुति चौधरी को रामपुर विधान सभा क्षेत्र, विधायक करण दलाल को कुल्लू व मनाली विधान सभा क्षेत्र का केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि विधायक धर्म सिंह छोकर को जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्र, विधायक मेवा सिंह को सुन्दरनगर विधान सभा क्षेत्र का केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पूर्व विधायक ठाकुर बलवीर सिंह को फतेहपुर विधान सभा व जोगिन्दर नगर विधान सभा क्षेत्र का केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

किमटा ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव नीतू वर्मा सोईन को मण्डी सदर व द्रंग का केन्द्रीय पर्यवेक्षक लगाया गया है। अमरप्रीत लाली को करसोग व आनी का केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गौरव तुषार को नाचन विधान सभा क्षेत्र का केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें