अहम में जी रही भाजपा को जनता के आक्रोश ने दिखाया बाहर का रास्ता- सुक्खू

2 दिग्गजों के भारी नुक्सान के बावजूद एकजुटता के साथ उपचुनाव में किया क्लीन स्वीप- सुक्खू

HNN / नाहन

तानाशाह लोकतंत्र शाही में तब तक मजबूत नहीं हो सकता जब तक वह जनता की आवाज दबाने की कोशिश करता है। जनता की आवाज को दबाने की जो कोशिश भाजपा ने करी है उसी जनता के जनादेश ने भाजपा को उपचुनाव में बड़ा सबक सिखाया है। यह बात बुधवार को नाहन में पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी के पिता के देहांत पर शोक व्यक्त करने नाहन पहुंचे थे।

शोक व्यक्त करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि 3 विधानसभा तथा एक लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा की सरकार को जो अहम था उस अहम को तोड़ने का जनता ने परिचय दिया है।सुक्खू ने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई आसमान को छू रही थी। बीते उपचुनाव में भाजपा के नेता महंगाई तथा आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर न बोल कर कभी कारगिल तो कभी पाकिस्तान की बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जागरूक जनता है।

पेट्रोल, सिलेंडर, खाद्य तेल के आसमान छूते दामों आदि के मद्देनजर प्रदेश की जनता ने बीते उपचुनाव में पूरे देश को रास्ता दिखाया है तो भाजपा को करारा सबक भी सिखाया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता आवाज को दबाने की कोशिश करी है। लिहाजा उपचुनाव में मत के द्वारा एक बड़े जनादेश ने भाजपा को सबक सिखाया है। चुनाव में मुख्यमंत्री के द्वारा महंगाई पर हार की बात पर किए गए सवाल के जवाब में सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री को पता था कि महंगाई से जनता परेशान है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जब सरकार थी और महंगाई आसमान छू रही थी तो हमने राशन के माध्यम से सस्ता राशन जनता तक पहुंचाने की कोशिश करी थी। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री मान रहे हैं कि महंगाई थी तो उन्हें महंगाई को कंट्रोल करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जिस वैट को आज मुख्यमंत्री ने 7 रूपये कम किया है उसे पहले भी कम किया जा सकता था। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशासनिक क्षमताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि जयराम ठाकुर की ब्यूरोक्रेसी पर कमजोर पकड़ है। ब्यूरोक्रेसी मुख्यमंत्री की बात ही नहीं सुनती है। नेतृत्व और प्रदेश में कांग्रेसी चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हाथ का निशान और विचारधारा ही सबसे बड़ी पहचान बाद चेहरा होता है।

उन्होंने कहा कि इसी विचारधारा से जुड़कर हम आने वाले 2022 के चुनाव में स्वच्छ छवि के लोगों को टिकट दिलवाएगे और टिकट देंगे। उन्होंने कहा कि बीते उपचुनाव में उन्होंने दो दिग्गज नेताओं को खोया है बावजूद उसके मुकेश अग्निहोत्री, कुलदीप राठौर, आशा कुमारी, कौल सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह राणा आदि ने पूरी एकजुटता के साथ सत्ता का सेमीफाइनल बड़े अच्छे मार्जिन से जीता है। बरहाल, सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस का वह बड़ा चेहरा है जो आज भी अपने बड़े समर्थन के साथ एकजुट खड़ा है।

भले ही सुक्खू शोक व्यक्त करने आए हो मगर लंबे समय के बाद सिरमौर कांग्रेस में जोश की लहर भी नजर आई। इसमें कोई शक नहीं है कि आने वाले 2022 के चुनाव में सुक्खू की भूमिका निर्णायक रहेगी। उन्होंने यह भी साफ किया है कि 2022 में जनता के बीच रहने वाले बेदाग छवि के अजय सोलंकी फिर से मैदान में होंगे। इस दौरान जिला सिरमौर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह ठाकुर , पीसीसी सदस्य बृजराज ठाकुर, कांग्रेस लीगल सेल जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद, पार्षद राकेश गर्ग, महामंत्री नरेंद्र तोमर, महीपत सोलंकी, राजेंद्र तोमर, विवेक मेहता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।


Posted

in

, ,

by

Tags: