हिमाचल में यहां चल रहा था नकली नोट छापने का धंधा, हिरासत में लिया युवक

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में नकली नोट छापने का धंधा बड़ी जोरो शोरो से चल रहा था। हैरत इस बात की है कि शिमला पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। नकली नोट छापने का धंधा उपनगर संजौली में किराए के एक कमरे में चल रहा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब हरियाणा पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम शिमला पहुंची और किराए के एक कमरे में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया।

नकली नोट बनाने वालों ने एक तरफ के नोट प्रिंट तक कर दिए थे। युवक के पास से नकली नोट छापने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद हुए। बताया जा रहा कि सुंदरनगर के युवक नवनीत ने किराए पर यहाँ कमरा लिया हुआ था और वो कमरे में नकली नोट छापने का काम कर रहा था। फ़िलहाल हरियाणा पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

जानकारी तो यह भी मिली है कि नवनीत हरियाणा पुलिस की 4 जुलाई के हिसार पुलिस थाने की 533 नंबर FIR में फेक करेंसी मामले में सह आरोपी है। हरियाणा पुलिस की माने तो नकली नोट छापने वाले युवक के तार नकली नोट छापने वाले गिरोह से है। दिल्ली और हरियाणा में इनके साथी भी पकड़े जा चुके है।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: