FOREST.jpg

हिमाचल में पदोन्नत किए गए 9 रेंज वन अधिकारियों के तैनाती आदेश जारी

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश वन विभाग में नौ रेंज वन अधिकारियों को पदोन्नति के बाद तैनात भी कर दिया गया है। इस संबंध में सचिव वन अमनदीप गर्ग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

जारी किए गए आदेशों के अनुसार, रेंज अधिकारियों को पांच दिन के भीतर तैनाती के स्थान पर ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। बता दें विभिन्न वन परिमंडलों में लंबे समय से आरओ के पद खाली चल रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, पदोन्नति के बाद रेंज अधिकारियों में सोलन लाल को लुहरी, महेंद्र सिंह राजगढ़, गुरदयाल सिंह भज्जी, रत्न सिंह चवाई, पूर्ण राम साच पांगी, वरयाम सिंह चुवाड़ी चंबा छोटू राम चौपाल, शांकिया राम को खुंडिया देहरा तैनात किया गया है।


Posted

in

,

by

Tags: