Featured News

HNN/ लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की छह सीटों के लिए मतगणना हुई। जिसका परिणाम आ चुका है। चार सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है और दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली है।

कुटलैहड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा को मिले 36853 वोट

हिमाचल प्रदेश की कुटलैहड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा उर्फ विक्कू ने बाजी मारी है। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो को 5356 मतों से हराया है। विवेक शर्मा को 36853 वोट मिले हैं जबकि, देवेंद्र कुमार भुट्टो को 31497 मत मिले हैं। वहीं, नोटा में 341 वोट पड़े हैं। कुटलैहड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी विवेक शर्मा को टिकट थमाया था।

गगरेट विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया को मिले 35768 मत

हिमाचल प्रदेश की गगरेट विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया ने जीत हासिल की है। राकेश कालिया ने भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को 8487 मतों से मात दी है। राकेश कालिया को 35768 मत पड़े हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को 27281 मत मिले हैं। यहां 606 मत नोटा में पड़े हैं।

लाहौल-स्पीति में कांग्रेस उम्मीदवार अनुराधा राणा को मिले 9414 मत

लाहौल-स्पीति में उपचुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। लाहौल में कांग्रेस उम्मीदवार अनुराधा राणा ने आजाद उम्मीदवार राम लाल मारकंडा को कड़े मुकाबले में 1960 मतों से हराया। अनुराधा राणा को 9414 मत प्राप्त हुए, जबकि राम लाल मारकंडा को 7454 मत प्राप्त हुए। वहीं भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर को कुल 3049 मत हासिल हुए। यहां 76 मत नोटा में पड़े है।

Share On Whatsapp