मुख्यमंत्री ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, की यह घोषणाएं….

HNN / शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज पीटरहॉफ में आयोजित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से सम्मान समारोह में कर्मचारियों के लिए दो बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी विभागों में लगे जेओ आईटी को दो साल पूरे होने पर लिपिक का उच्च वेतनमान दिया जाएगा।

वही, सभी सरकारी विभागों में 3 जनवरी को 2 साल पूरे कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को भी उच्च वेतनमान मिलेगा। उन्होंने सभी सरकारी विभागों में 3 जनवरी को दो साल पूरे कर चुके अनुबंध कर्मचारियो़ को उच्च वेतनमान देने की भी घोषणा की। ये दोनों घोषणाएं होते ही सीएम जयराम ठाकुर के सम्मान समारोह में नारे गूंजने लगे।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई इन घोषणाओं को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: