Featured News
Share On Whatsapp

HNN / हमीरपुर

पुलिस ने एक पूर्व सैनिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पूर्व सैनिक जाली दस्तावेजों के सहारे पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में भाग ले रहा था। लेकिन उसकी यह चालाकी ज्यादा देर नही चली। आरोपी शिमला जिले का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार हिमाचल पुलिस में पूर्व सैनिक कोटे से कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

इन पदों के लिए सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर से पात्रता पूरी करने वाले पूर्व सैनिकों की सूची पुलिस विभाग में भेजी जाती है। आरोपी पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड को पूरा नहीं कर पा रहा था। आर्मी डिस्चार्ज बुक में उसके शरीर की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर दर्ज थी, जबकि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऊंचाई 169 सेंटीमीटर चाहिए थी।

व्यक्ति ने अपनी आर्मी डिस्चार्ज बुक से छेड़छाड़ कर शारीरिक ऊंचाई 165 की जगह काटछांट कर 169 सेंटीमीटर कर ली। लेकिन आरोपी की यह चालाकी दस्तावेजों की गहन एवं बारीकी से जांच के दौरान पकड़ी गई। उधर, एसएचओ हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ सदर थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 में मामला दर्ज किया है।

Share On Whatsapp