पर्यटकों से गुलजार हुआ हिमाचल, पटरी पर लौटा पर्यटन कारोबार..

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। खासकर वीकेंड पर हिमाचल के पर्यटन स्थलों में सैलानियों का सैलाब उमड़ रहा है। वही कोविड महामारी के कारण मंदी की मार झेल रहे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के दिन भी बदले हैं। मनाली, धर्मशाला, डलहौजी सहित शिमला व कसौली में सैलानियों की आवाजाही जारी है जिससे होटलों में ऑक्युपेंसी भी बढ़ी है।

शनिवार के बाद रविवार को भी वाहनों की आवाजाही जारी रही तो वहीं पर्यटन स्‍थलों पर पर्यटकों का मेला लगा रहा। पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली व हरियाणा से सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। राजधानी में रिज मैदान, मालरोड, कुफरी से लेकर नारकंडा तक के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार है। इसके साथ चम्बा जिला की हसीन वादियों में भी पर्यटक पहुंच रहे हैं।

सैकड़ों की सख्या में कुल्लू-मनाली में भी सैलानी पहुँच रहे है और साहसिक गतिविधियों सहित रिवर राफ्टिंग का आंनद ले रहे है। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में भी पर्यटक पहुँच रहे है। हिमाचल में बढ़ोतरी सिर्फ पर्यटकों की संख्या में ही नहीं बल्कि पर्यटन से जुड़े व्यापारियों और कारोबारियों की आय में भी हुई है।

कोरोना महामारी के कारण बंद हुई सभी गतिविधियां अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटते नजर आ रही हैं। वहीं, सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार बाहरी राज्यों के लोग भी पर्यटन स्थलों का रुख करने लगे हैं। इसके कारण अधिकतर पर्यटक विकैंड पर ही घूमने आते हैं।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: