Featured News

HNN / नाहन

जिला में महिला शक्ति को सशक्त बनाने के लिए इनरव्हील क्लब नाहन प्रेरणा स्त्रोत बनकर उभरा है। यह बात पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक रीना कश्यप के द्वारा कहीं गई। शुक्रवार को निधि अग्रवाल और मधु अग्रवाल की अगुवाई में इनरव्हील क्लब की सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल रीना कश्यप से मिला। प्रतिनिधि मंडल के द्वारा क्लब द्वारा की जा रही सामाजिक गतिविधियों को लेकर विधायक के साथ चर्चा की गई। विधायक रीना कश्यप ने इनरव्हील क्लब की महिला सदस्यों के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जमकर सराहना करी।

रीना कश्यप ने कहा कि कोरोना काल में इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालकर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई थी। यही नहीं क्लब के द्वारा आपदा की स्थिति में अन्य संगठनों का भी हौसला बढ़ाया गया। रीना कश्यप ने बताया कि आज महिलाएं दूसरों पर निर्भर ना होकर दूसरों का सहारा बनी है। महिला शक्ति बड़ी जिम्मेवारी के साथ ना केवल अपने परिवार को सशक्त बना रही हैं बल्कि समाज की जड़ों को भी मजबूत बनाने में प्रेरणा स्रोत बन कर उभरी हैं। रीना कश्यप ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के उत्थान और पोषण को लेकर बहुत सी योजनाएं चलाई हैं।

उन्हीं योजनाओं के तहत प्रदेश की महिला शक्ति आत्मनिर्भर हो गई हैं। उन्होंने इनरव्हील क्लब की तमाम गतिविधियों को दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया। उन्होंने बताया कि आज की महिलाएं सिर्फ घर गृहस्थी को संभालने तक ही सीमित नहीं रही हैं, बल्कि हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। व्यावसायिक क्षेत्र हो या पारिवारिक, महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे हर वो काम कर सकती हैं जो कभी पुरुषों के योग्य समझा जाता था।

कुछ समय पहले तक जिन व्यवासायिक क्षेत्रों में केवल पुरुषों का ही वर्चस्व हुआ करता था, अब वहां महिलाओं को काम करते देखकर हमें आश्चर्य नहीं होता है। शिक्षा और आत्म-निर्भर बन जाने के कारण वह अपने ऊपर विश्वास कर, अपने जीवन संबंधी निर्णय लेने लगी हैं।

Share On Whatsapp