Leopard-attacked-16-year-ol.jpg

नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक, अब घर में घुसकर व्यक्ति पर किया हमला

HNN / बिलासपुर

हिमाचल में अभी भी तेंदुए का आतंक थमा नहीं है। प्रदेश में आए दिन तेंदुआ किसी ना किसी मवेशी या इंसान को अपना शिकार बना रहा है। मामला घुमारवीं उपमंडल का है, यहां ग्राम पंचायत कुहमझवाड के कुट लेंगडी गांव में तेंदुआ एक घर में घुस गया और वहां सो रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस हमले से व्यक्ति के हाथ और बाजू में गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार जोगिंदर सिंह अपने घर में सो रहा था। घर का मेन गेट खुला होने के चलते तेंदुआ घर में आ गया और उसने जोगिंदर पर हमला कर दिया। व्यक्ति की चीखने की आवाज सुनकर तेंदुआ जैसे ही घर से बाहर आया गांव वालो के होश उड़ गए और वह व्यक्ति को अस्पताल ले आये। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गांव वालों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की गुहार लगाई है।


Copy Short URL


WA

by

Tags: