टोक्यो ओलंपिक : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। इंडियन हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। 41 साल बाद हॉकी टीम ने ये कमाल कर दिखाया है। जर्मनी के खिलाफ मुकाबले में 1-3 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और 5-4 से मुकाबला अपने नाम किया।

ओलंपिक इतिहास में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का यह तीसरा कांस्य पदक है। इससे पहले उसने 1968 और 1972 में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था। भारत इससे पहले आठ स्वर्ण और एक रजत पदक भी जीत चुका है।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: