लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिले में चुनाव के दौरान 3 करोड़ रुपये कैश और 3 लाख लीटर शराब जब्त

SAPNA THAKUR | 28 जनवरी 2023 at 11:06 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि इस बार जिले में चुनाव के दौरान 3 करोड़ रुपये कैश और 3 लाख लीटर शराब जब्त की गई। ये पिछली बार के चुनावों के मुकाबले करीब 6 से 7 गुणा अधिक है। जिला प्रशासन कांगड़ा जिला वासियों को सुगम सेवाएं देने के ध्येय के साथ काम में तत्पर है। इसके लिए जिले में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के सदुपयोग और लोक उपयोगी ऐप्स बनाने जैसी पहलों पर फोकस किया जा रहा है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों ई-कैच ऐप के विकास के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर धर्मशाला लौटे डॉ. निपुण जिंदल शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

आईटी क्षेत्र में भारत में सर्वश्रेष्ठ चुनावी पहल
बता दें, जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल को हिमाचल विधानसभा निर्वाचन 2022 में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभिनव पहल और बेहतरीन उपयोग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें कांगड़ा जिले में चुनाव व्यय निगरानी के डिजिटलीकरण के लिए एप्लिकेशन ई-कैच विकसित करने और उसका बेहतरीन उपयोग तय बनाने के लिए यह सम्मान दिया गया। इस पहल की नवीनता और दक्षता के कारण इसे आईटी क्षेत्र में पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ चुनावी पहल घोषित किया गया है। डॉ. निपुण जिंदल ने इसे लेकर भारत चुनाव आयोग का आभार जताया और कांगड़ा जिले की समस्त जनता और चुनाव प्रक्रिया में सहयोगी रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए बधाई दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ई-सेवाओं से जिला वासियों को अधिकतम सहूलियत प्रदान करने पर जोर
डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जनता को अधिकतम सहूलियत प्रदान करने में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की कोशिश है कि इस दिशा में नई पहलें कर लोक सुविधा और सेवा में सुगमता तय बनाई जाए। इसके अलावा प्रशासन ने विभागीय प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई आईटी इंटरवेंशन की हैं। जन उपयोग की सेवाओं के लिए भी आईटी की मदद से प्रयास किए गए हैं। पहले भी अपना कांगड़ा ऐप सहित अन्य उपयोगी ऐप्स विकसित की गई हैं। आगे इस दिशा में और बल दिया जाएगा।

दो और जन उपयोगी उपयोगी ई-मॉड्यूल तैयार
जिलाधीश ने कहा कि कांगड़ा जिला प्रशासन ने दो और जन उपयोगी ई-मॉड्यूल तैयार किए हैं। एक में जहां कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध मंदिरों में ऑनलाइन दर्शन के साथ-साथ पूजा विधि कराने का मॉड्यूल तैयार किया गया है। इससे दूर बैठे श्रद्धालुओं को मंदिर में पूजा कराने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा लोगों के लिए पैराग्लाइडिंग मॉड्यूल भी तैयार किया जा रहा है। बहुत जल्द इन्हें जनता को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक सेवा में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए सभी के सहयोग से आगे भी पूरी तत्परता से काम किया जाएगा।

बिना किसी खर्चे के बनी है ई-कैच ऐप, पूरे देश में की जा सकती है उपयोग
उल्लेखनीय है कि कांगड़ा जिले में चुनावों के बेहतर प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल करते हुए ई-कैच ऐप (कांगड़ा एप्लीकेशन फॉर ट्रैकिंग चुनाव) तैयार की थी। चुनाव व्यय निगरानी के लिए ऐप विकसित करने का यह आइडिया डीसी डॉ. निपुण जिंदल का था। इसे तैयार करने में कांगड़ा जिला एनआईसी के इंजीनियर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहायक जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी अक्षय मेहता ने ये ऐप डिजाइन करने में सराहनीय योगदान दिया। जिलाधीश ने कहा कि ई-कैच ऐप बिना किसी खर्चे के तैयार की गई है। इसमें चुनावों में व्यापक स्तर पर इस्तेमाल की जाने की क्षमता है। संभव है इसे आगे चुनावों में प्रदेश और देश के अन्य जिलों में भी उपयोग में लाया जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]