Fight.jpg

जमीनी विवाद के चलते पीट डाली महिला, जान से मारने की दी धमकी

HNN / चंबा

जिला चंबा में एक महिला के साथ 7 लोगों द्वारा मारपीट करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में मकान का निर्माण कार्य करवा रही है। वहीं कुछ लोग उसके भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने दे रहे हैं।

उसने बताया कि जब वह देर शाम मकान के निर्माण कार्य का दौरा करने पहुंची तो गांव के कुछ लोगो ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि वह उसका यह निर्माण कार्य पूरा नहीं होने देंगे। इसके बाद वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वह पुलिस स्टेशन आई है।

वहीं पुलिस ने महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया और सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने की है।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: