SOLANMANDI.jpg

Solan: नई सेब मंडी में इस दिन से शुरू होगा कारोबार, बागवानों को मिलेगी बेहतर सुविधा

HNN/ सोलन

जिला सोलन में बागवानों को बेहतर सुविधा देने के लिए 15 जुलाई से नई सेब मंडी में कारोबार शुरू हो जाएगा। बता दें इस सीजन में सब्जी मंडी सोलन के साथ सेब मंडी में आढ़तियों, बागवनों समेत व्यापारियों के लिए बेहतरीन सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा इन्हें पानी, टॉयलेट और कैंटीन की सुविधा भी मिलेगी। जिसके लिए मंडी समिति की ओर से सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली है।

एनएच के किनारे 10 करोड़ की लागत से मंडी में तीन ब्लॉक का निर्माण किया गया है। 15 जुलाई के बाद से सेब सीजन भी शुरू हो जाएगा। हर वर्ष जिले की सोलन और परवाणू सेब मंडी में तीन से चार अरब का कारोबार होता है। राज्य के कई लदानी सेब सीजन में प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सेब और अन्य फलों की खरीद के लिए जाने से गुरेज करते हैं।

देश के विभिन्न राज्यों से सेब सीजन में फलों की खरीद के लिए अधिकांश लदानी परवाणू या सोलन तक ही ट्रकों को लेकर आते हैं। यहीं से सेब खरीदकर लौटते हैं। ऐसे हजारों लदानी के आने से सोलन में ट्रकों की भीड़ लगी रहती है और रास्तों में जाम की समस्या भी रहती है। यह सब देखते हुए सोलन सब्जी मंडी से कुछ ही दूरी पर सेब सीजन के लिए ऑक्शन यार्ड तैयार किया रहा है। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी का निर्माण कार्य करीब पूरा हो गया है।


Posted

in

,

by

Tags: