SHUT DOWN / जानें कल कहाँ रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित
Himachalnow / धर्मशाला
सिद्धपुर,धर्मशाला
33/11 केवी सब स्टेशन सिद्धपुर,धर्मशाला में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत होने वाले कार्य के चलते 7 और 8 जनवरी को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर, कर्म चंद भारती ने बताया कि 7 जनवरी (मंगलवार) को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक त्रिलोकिनाथ मंदिर, सीता राम कॉलोनी, चटोरी गली और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा, 8 जनवरी (बुधवार) को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक घयारी पुल, रक्कड़, घंटा घर और आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। यह कार्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सब स्टेशन में सुधार के लिए किया जा रहा है, जिससे बिजली की आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि मौसम खराब होता है या कोई आकस्मिक परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो यह कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की है।