Republic Day 2025 : कर्तव्य पथ पर दिखेगी सिरमौर के सिंहटू नृत्य की झलक
पहली बार सिंहटू नृत्य का प्रदर्शन
Republic Day 2025 : सिरमौर वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं लोक कलाकार डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि 76वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में आसरा संस्था पझौता, सिरमौर के कलाकारों की ओर से जिला सिरमौर के हाटी जनजातीय क्षेत्र के सिंहटू नृत्य की झलक प्रस्तुत की जाएगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक परेड में पहली बार हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की हाटी जनजाति का सिंहटू नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरे भारत के लगभग सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पांच हजार से अधिक कलाकार एक ताल स्वर में विभिन्न प्रकार के लोक एवं जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति देंगे। इस प्रदर्शन को संस्कृति मंत्रालय की ओर से 24 जनवरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करवाया जाएगा।
मुख्य आकर्षण और मुखौटों की झलक
डॉ. हाब्बी ने बताया कि कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस पर अन्य नृत्यों के साथ सिंहटू नृत्य के मुख्य आकर्षण शेर को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा रीछ, राल, बणमानुश, पंछी आदि के मुखौटों को अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। सिंहटू नृत्य की प्रस्तुति गणतंत्र दिवस में पहली बार होने जा रही है।
हिमाचली नृत्यों का समावेश
सांस्कृतिक परेड में सिंहटू नृत्य के अलावा प्रदेश की कुल्लूवी, सिराजी व सिरमौरी नाटी में लगभग 200 कलाकार सांस्कृतिक परेड का हिस्सा बनेंगे।
