पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भारी बहुमत हासिल करने के बाद सरकार बनाई है। भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। आज भगवंत मान के कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ में आयोजित हुआ। जिसमें 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है। ऐसे में अब पंजाब को नया मंत्रिमंडल मिल गया है।
शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले विधायक हरपाल सिंह चीमा ने शपथ ली। शपथ लेने वालों में डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह, डॉ. विजय सिंगला, गुरमीत सिंह मीत, हरजोत सिंह, लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर (जिम्पा) के नाम शामिल हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group