लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Jharkhand Election Result 2024 : हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, 28 नवंबर को लेंगे शपथ

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Jharkhand Election Result 2024 : झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। 28 नवंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ। 

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झामुमो और इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 सीटों पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 34, कांग्रेस ने 16, आरजेडी ने 4, और सीपीआई(ML) ने 2 सीटें हासिल की हैं। हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने की संभावना है।

इंडिया गठबंधन में शामिल दलों का प्रदर्शन

Jharkhand Election Result 2024 इंडिया गठबंधन की जीत में झामुमो का नेतृत्व निर्णायक साबित हुआ। दूसरी ओर, भाजपा ने 21 सीटें जीतीं, जबकि उनकी सहयोगी आजसू और एलजेपी ने 1-1 सीट अपने नाम की है । गठबंधन के तहत आरजेडी ने चार सीटों पर जीत दर्ज की, जिससे इस बार एक आरजेडी विधायक को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

मंत्री पद बंटवारे का नया फॉर्मूला

2019 में मंत्री पद के लिए चार विधायकों पर एक मंत्री का फॉर्मूला लागू था। इस बार पांच विधायकों पर एक मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। अगर यह फॉर्मूला लागू होता है, तो झामुमो के 6, कांग्रेस के 3-4 और आरजेडी के 1 विधायक को मंत्री पद मिल सकता है। गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया।

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कई बड़े नेता ( Jharkhand Election Result 2024 )

मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इस बार के चुनावी नतीजे झारखंड में इंडिया गठबंधन की स्थिरता और बढ़ती ताकत को दर्शाते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]