Himachal Women Commission : सरकार ने अधिसूचना जारी कर विद्या नेगी को हिमाचल महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया, कार्यकाल तीन वर्ष का होगा
शिमला
ढाई साल से खाली चल रहे पद पर सरकार ने की नियुक्ति
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस नेता विद्या नेगी की नियुक्ति कर दी है। यह पद लगभग ढाई वर्षों से रिक्त चल रहा था। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की करीबी मानी जाने वाली विद्या नेगी का चयन तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए किया गया है। अधिसूचना शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी की गई।
विद्या नेगी का लंबा सामाजिक अनुभव
कुल्लू जिले के मनाली के शनाग गांव निवासी विद्या नेगी कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों में पिछले 30 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने 21 वर्ष की आयु में ग्राम पंचायत शनाग की प्रधान बनकर सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। उनके कार्यकाल में उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विद्या नेगी ने गैर-राजनीतिक संगठनों के साथ मिलकर ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं को जागरूक किया और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया।
महिला कांग्रेस में निभाई अहम भूमिका
वर्तमान में विद्या नेगी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कांग्रेस संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों में अनुभव प्राप्त है। उनके सामाजिक कार्यों और महिला हितों के लिए किए गए प्रयासों को देखते हुए उन्हें महिला आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार की ओर से अधिसूचना जारी
राज्य महिला आयोग अधिनियम, 1996 की धारा 3 के अंतर्गत और 1999 में अधिसूचित सेवा नियमों के अनुसार यह नियुक्ति की गई है। नियुक्ति से जुड़ी सभी शर्तें एवं सुविधाएं पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार लागू रहेंगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group