Loading...

Himachal Weather : हिमाचल में कोहरे का कहर, कुंजम पास सैलानियों के लिए बंद : जानें कब होगी बारिश – बर्फबारी

PARUL 19 Nov 2024 Edited 19 Nov 1 min read

Himachalnow/शिमला

सोमवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ राजधानी शिमला सहित अधिकांश जिलों में धूप खिली। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 से 24 नवंबर तक प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।

लाहौल से स्पीति को जोड़ने वाला कुंजम पास पर्यटकों के लिए आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। यहां सिर्फ दो घंटे सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक ही आपात वाहन चलेंगे। रविवार रात को ताबो, कुकुमसेरी और केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान में भी कमी आई है।

घना कोहरा पड़ने से मैदानी जिलों में दो से तीस मीटर तक ही विजिबिलिटी रह गई है। इन क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। ऊना में पड़ रहे घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। सोमवार को ऊना में हिमाचल एक्सप्रेस सवा घंटा देरी से पहुंची। दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन भी देरी से गई।

Related Topics: