लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Himachal Weather प्रदेश में इस दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना……

Ankita | 1 जुलाई 2023 at 2:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। भारी बारिश से प्रदेश में काफी नुक्सान हुआ है। इसके अलावा बारिश होने से प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में लोगों ने गर्मी से भी राहत ली है। वहीं ऊपरी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने से लोगों को अब गर्म कपड़ो का सहारा भी लेना पड़ रहा है।

भारी बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा मूसलाधार बारिश होने से प्रदेश में भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है। मार्ग बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। वहीं 4 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें