Loading...

Gujarat Election 2022: पीएम मोदी ने लाइन में लगकर डाला वोट, लोगों से की यह अपील….

By SAPNA THAKUR Published: 5 Dec 2022, 10:11 AM | Updated: 5 Dec 2022, 10:11 AM 0 min read

गुजरात विधानसभा की 93 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान जारी है। बता दें कि पीएम मोदी ने अहमदाबाद के रानिप के निशान पब्लिक स्कूल में वोट डाला। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना वोट डालने के लिए रानिप के निशान पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

जिसके बाद वह निसान पब्लिक स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। पीएम मोदी आम लोगों के साथ कतार में लगे और अपनी बारी आने पर वोट डाला। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्वीट कर जनता से मतदान की अपील भी की है। बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को यानी आज 93 सीटों पर मतदान जारी है। दूसरे चरण में 14 मध्य और उत्तरी जिलों की 93 सीट पर मतदान हो रहा है।